27 फ़रवरी 2024 - 06:09
यमन पर अमेरिका के आतंकी हमले, हुदैदह बना निशाना

बता दें कि यमन के कई इलाक़ों में पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और ब्रिटेन ने आतंकी हमले किये हैं। विशेष रूप से अमेरिकी आतंकी गठबंधन के निशाने पर यमन का हुदैदह प्रान्त रहा है।

अमेरिका ने एक बार फिर ग़ज़्ज़ा में जनसंहार मचा रहे इस्राईल के समर्थन में यमन पर आतंकी हमले किये। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अमेरिकी और ब्रिटिश लड़ाकू विमानों ने यमन के हुदैदह प्रांत पर पांच बार मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में "अल-हुदैदह" प्रांत में स्थित "अस-सलीफ़" शहर के "रासे ईसा" इलाके को निशाना बनाया गया। अभी तक इन हमलों के नतीजे में होने वाले नुकसान का विवरण सामने नहीं आया है।

बता दें कि यमन के कई इलाक़ों में पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और ब्रिटेन ने आतंकी हमले किये हैं। विशेष रूप से अमेरिकी आतंकी गठबंधन के निशाने पर यमन का हुदैदह प्रान्त रहा है।